कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व शिक्षिका कुसुम द्विवेदी के सरस्वती वंदना से हुआ। बैठक में निपुण लक्ष्य की चर्चा करते हुए सत्र 2026-27 तक प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए आवश्यक बताते हुए एआरपी ने कहा कि सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक व संकुल शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य करें। संकुल शिक्षक दीपक सिंह ने शिक्षण कौशल को बेहतर करने के लिए संदर्शिका के प्रयोग का सुझाव दिया। शिक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी, रेणु गुप्ता, कुसुम द्विवेदी, राधामोहन यादव ने गणित तथा भाषा ज्ञान के टीएलएम प्रस्तुत किये। इस दौरान सफाउद्दीन अंसारी, सुनील त्रिपाठी, मनोज सिंह, वेद व्यास पांडेय, योगेंद्र शर्मा, स्नेहा पांडेय, इंदु सिंह, सन्तोष प्रसाद, परवीन जहां आदि शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक मौजूद रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…