News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: शिक्षकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन पर हुई चर्चा

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 21, 2023  |  8:11 PM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: शिक्षकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन पर हुई चर्चा WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कुशीनगर। मंगलवार को दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के संकुल शिक्षकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में संवर्धन हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

एआरपी विनोद कुमार ने निपुण लक्ष्य पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। निपुण योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की वार्षिक योजना के संचालन का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने निपुण लक्ष्य हेतु योजना बनवाने व संदर्शिका के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षण योजना बनाने को आवश्यक बताया। एआरपी ने कहा कि शिक्षक संकुल अपने विद्यालय आगामी जुलाई तक निपुण बनाये। इसके लिए निपुण लक्ष्य एप से शत प्रतिशत स्पाट असेसमेंट कर हार्ड कापी में डाटा उपलब्ध कराने को कहा। शिक्षकों के बीच कार्य विभाजन, ट्रैकर को भरे जाने, दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पूर्ण करने आदि अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नोडल बालकृष्ण, प्रणव प्रकाश गिरी, योगेंद्र शर्मा, रजनीश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, व्यास मिश्र, सुनीता मल्ल, मुनेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking