
कसया/कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौराखास पुलिस टीम द्वारा बड़हरा चौराहे के पास से एक अभियुक्त 1-ऐशिवा पुत्र ऐजग्रन्नाथ निवासी साहपुर बब्बनपुर थाना अशिका जनपद गुंजम (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गये सामान 80 अदद चाँदी की विछुआ कुल 200 ग्राम कीमत लगभग 14000/- रुपये की बरामदगी की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 44/2023 धारा 379/411 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 प्रमोद कुमार थाना चौराखास कुशीनगर,व0उ0नि0 अजीत कुमार,का0 सतीश कुमार,का0 विकास प्रजापति,का0 रामभोज साहनी आदि शामिल रहें l
Advertisement
