पडरौना/कुशीनगर। शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ था, मेहंदी भी नहीं छूटी थी,अभी तो साथ जीने-मरने की कसमें खानी शुरू की थी,लेकिन एक हादसे ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।
कुशीनगर में कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी के साथ उसके दोस्त कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा नाहर निवासी इंदल कुशवाहा की भी रविवार की देर रात हुए एक बस एक्सीडेंट में मौत हो गई, कलामुद्दीन अंसारी की एक माह लगभग पहले ही शादी हुई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस के चपेट में आने से दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना रविवार रात 9 बजे कोतवाली पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बासी चौकी के निकट जंगल सिंगापट्टी की है। हादसे में बस के आगे के पचड़े उखड़ गए थे,जबकि मृतक दोनों साथी के बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
रविवार शाम पांच बजे कलामुद्दीन अंसारी और इंदल कुशवाहा बाइक से यूपी बिहार बॉर्डर के पास बांसी नदी के पूरब दो किलोमीटर दुर धवईया गांव में अपने साले से मिलने के लिए से रवाना हुए थे। इसी दौरान रात 9 बजे बांसी चौकी से थोड़ी दूर जंगल सिगांपट्टी गांव के निकट मेन रोड पर एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…