News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कब्र से निकाला गया मासूम का शव, अब पोस्टमार्टम के बाद सामने आयेगी सच्चाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 19, 2021  |  5:46 PM

1,867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कब्र से निकाला गया मासूम का शव, अब पोस्टमार्टम के बाद सामने आयेगी सच्चाई WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एक सप्ताह पूर्व पानी के सोकते में गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के टोला- हरदी छपरा निवासी चार वर्षीय अर्पित पुत्र भोला गुप्ता के मौत के बाद दफनाये गये शव को परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलूँ कि रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही टोला हरदी छपरा निवासी भोला गुप्ता का चार वर्षीय मासूम बालक अर्पित रोज की भांति गत 11 सितम्बर कि सुबह लगभग 9 बजे अपने पड़ोस बिट्टू साहनी पुत्र स्व0 रामचन्दर साहनी के दरवाजे पर खेलने गया था कि दरवाजे के समीप बने पानी की सोकता में गिर कर मर गया। परिजनों द्वारा खोजबीन करने के दौरान दिन के 12 बजे सोकते में उसकी लाश मिली।परिजनों ने शव को दफना दिया लेकिन भोला गुप्ता को आशंका थी कि मेरे बेटे की हत्या किया गया है। सात दिन बाद पिता भोला ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रविवार को मजिस्ट्रेट और कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव , हल्का लेखपाल राहुल दीक्षित, रामकोला एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह, खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह अन्य पुलिस बल के साथ बालाछत्तर घाट पहुंची और दफनाए गये शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लाश से सड़न की काफी बदबू आ रही थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking