News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने पंचायत सहायको के साथ की बैठक…जमीनी हकीकत जानने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों को चेताया

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 2, 2023  |  10:07 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने पंचायत सहायको के साथ की बैठक…जमीनी हकीकत जानने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों को चेताया

सुकरौली/कुशीनगर। जिले के हाटा तहसील क्षेत्र में एक साथ चार अधिकारियों के दौरे से जहां तहसील तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, डीडीओ एवं सीडीओ कुशीनगर द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड को लेकर खंड विकास कार्यालय सुकरौली में पंचायत सहायक तथा बीसी सखी के साथ बैठक भी किया गया।
हाटा तहसील क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात कुशीनगर जिला अधिकारी रमेश रंजन, अपर जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा खंड विकास सुकरौली के सभागार में बीसी सखी ग्राम पंचायत सहायक के बैठक में भाग लिए। इसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत सहायक निकाले जाएंगे

पंचायत सहायक व बीसी सखी के बैठक को संबोधित करते हुए कुशीनगर जिला अधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि अपने-अपने गांव में नए कनेक्शन तथा कटिया लगाने वाले लोगों को बीसी सखी और पंचायत सहायक नए कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रत्येक दिन पंचायत सहायक दो आयुष्मान कार्ड धारक बनाने का अवश्य करे। ऐसा ना करने की दशा मे मानदेय रोक दिया जाएगा। अपने गांव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंचायत सहायकों को भी सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत सहायको को सेवामुक्त भी किया जा सकता है।

पंचायत सहायकों की मानिटरिंग मैं स्वयं करूंगी:- सीडीओ कुशीनगर

कुशीनगर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि सुकरौली विकासखंड के सभी विभागों की देखरेख स्वयं करेंगी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग विद्युत विभाग मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने पर काफी जोर दिया। साथ ही आयुष्मान कार्डधारको की संख्या में बढ़ोतरी लाने के निर्देश भी दिए।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking