News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बूढ़ी मां औऱ बहन की दर्दभरी दास्‍तां, कलयुगी बेटे ने घर से निकाला तो सड़क पर रहने को हुई मजबूर, पढ़े पुरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2022  |  9:40 PM

1,647 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बूढ़ी मां औऱ बहन की दर्दभरी दास्‍तां, कलयुगी बेटे ने घर से निकाला तो सड़क पर रहने को हुई मजबूर, पढ़े पुरी खबर

कुशीनगर । अगर कहे कि घोर कलयुग आ गया है तो ग़लत नहीं होगा ज़िले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला उजागर हुआ है । यहाँ एक कलयुगी बेटा ने अपनी वृद्ध माँ औऱ बहन को घर से निकाल दिया। अब वह इस कड़ाके के ठंड में माँ औऱ बहन दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है । दो दिन से बढ़ी माँ और बहन सड़क किनारे कभी एस जगह तो कभी उस जगह भटकने को मजबूर है।

यह है पूरा मामला

जनपद कुशीनगर के कसया नगर निवासी एक व्यक्ति ने माँ औऱ अपनी बहन क़ो घर से बाहर कर मकान में रहने नही दें रहा था, जिसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी कसया ने संज्ञान लेकर राजस्व टीम व पुलिस क़ो निर्देशित कर मामले क़ो सुलझाया l

मिली जानकारी के अनुसार नगर कसया दिवानी न्यायालय के पास निवासी पी. के. कुशवाहा दो दिनों से अपनी माँ सरस्वती देवी औऱ बहनगिरजा क़ो घर से निकाल दिया, औऱ घर में घुसने नही दें रहा था l बताया जा रहा हैं कि दोनों माँ -बेटी दो दिन से इस कड़ी ठंडक में सड़क पर रात औऱ दिन गुजार रही थी, जिसकी सुचना उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल क़ो किसी के द्वारा दी गयी, जिस पर संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक बृजेशमणि, लेखपाल शैलेन्द्र दूबे व पुलिस क़ो मौके पर भेज मामले मामले की जानकारी व सुलझाने की बात कहीं l काफ़ी प्रयास के बाद राजस्व व पुलिस टीम ने मामले क़ो सुलझा कर दोनों माँ -बेटी क़ो घर के अंदर करवाया l

इस मामले में डॉ पी. के. कुशवाहा का कहना था कि यह हमारा पैतृक घर नही हैं, मै भाड़े पर लेकर हैं, जो हमारा पैतृक घर हैं, वहां जा के रहे लोग l लेकिन पुलिस व राजस्व टीम के काफ़ी प्रयास के बाद दोनों क़ो घर के अंदर किया गया l

बताते चले कि अभी कुछ दिन पहले उक्त परिवार के ही गिरजा के पिता व सरस्वती देवी के पति अवकाश प्राप्त शिक्षक नन्द प्रसाद कुशवाहा का शव देवरिया जनपद के एक गांव में फंदे से लटकता मिला था l

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking