कसया/कुशीनगर। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद, कुशीनगर, कसया के वार्ड नं. 11 विवेकानंद नगर स्थित संविलियन विद्यालय, बेलवा पलकधारी पर संगोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि मनुष्य की सुविधा के लिए किये गए आविष्कारों के कारण उत्सर्जित गैस मनुष्य के लिए ही घातक है। जिन चीजों ने मनुष्य को बचाया है उनमें ओजोन परत भी है। लेकिन हमारे क्रियाकलापों से वह नष्ट हो रही है। पृथ्वी से 10 से 25 किलोमीटर की ऊंचाई पर पाई जाने वाली ओजोन की परत सूर्य के तेज ताप और उससे निकलने वाली परा बैगनी किरणों से धरती पर जीवन की रक्षा करती है। लेकिन एसी के प्रयोग और सीएफसी के उत्सर्जन से हम उसे नष्ट कर रहे हैं। उसे बचाने के लिए मनुष्य द्वारा फैलाई जा रही जागरूकता खुद के अस्तित्व को बचाने का प्रयास है। विशिष्ट वक्ता कसया नगर के होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने ओजोन परत के संरक्षण में पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को एक एक पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने अपने सामाजिक जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों से अपनी माटी से जुड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सादगी पूर्ण जीवन शैली से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव है।
संगोष्ठी को पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता हृदयानंद शर्मा, शिक्षक ब्रजेन्द्र कुमार शाही ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के पश्चात पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बच्चियों अनुष्का त्रिपाठी, नीलम व अंजली द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों के स्वगीत गीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र एवं उपस्थित जनों का स्वागत व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य राम चन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर अमिता सिंह, रिफत आरा, रमेश सिंह, सीता देवी, चांदनी देवी, उमरावती देवी, फेंकनी देवी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…