News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दरवाजे से ट्रेक्टर की बैटरी, पटिया व मोबाईल चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2023  |  7:43 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दरवाजे से ट्रेक्टर की बैटरी, पटिया व मोबाईल चोरी

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौराखास थाना क्षेत्र  के गांव रहसूजनूबीपट्टी में गुरुवार  की रात एक ब्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी,पटिया व एक मोबाइल चोरी हो गयाl चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की  रात को उक्त गांव निवासी  सुनील गुप्ता की ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ी थी।चोर उसका बैटरी,पटिया व उसके भाई की मोबाइल चुरा ले गए।सुबह जब इसकी जानकारी होने पर सुनील ने पुलिस को सूचित किया।

गांव के ही विवेक राव पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश कुशवाहा के साथ चोरी की बात स्वीकार की। दोनों के  द्वारा गन्ने के खेत मे छिपाई बैटरी पुलिस के सामने फेंक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ भाग गए।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking