News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 300 युवाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण शुरू..ओडीओपी में चयनित केले से बनने वाले उत्पादों को लेकर सेवरही में शुरू हुआ प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2023  |  7:24 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 300 युवाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण शुरू..ओडीओपी में चयनित केले से बनने वाले उत्पादों को लेकर सेवरही में शुरू हुआ प्रशिक्षण
  • 10 दिवसीय प्रशिक्षण में केले से बनने वाले उत्पादों के बारे में दी जाएगी जानकारी

कुशीनगर।जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत शुक्रवार को सेवरही में 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 300 युवाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केले से बनने वाले उत्पादों के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

सेवरही नगर पंचायत के एक मैरेज हाल में शुक्रवार को यूपीकॉन के जिला संयोजक आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की। विधायक डॉ.असीम कुमार ने कहा कि हर हाथ को काम और हर हाथ को रोजगार के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक उत्पाद का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य है कि उस जिले के प्रसिद्ध उत्पाद को विश्व स्तर पर बढ़ावा मिले। पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए जो सपना देखा है,उसे पूरा करने में यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि काम सीखकर युवा स्वावलंबी होंगे। महिलाएं को भी लघु उद्योग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है।यूपीकॉन के जिला संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि 300 कामगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण में केले से बनने वाले उत्पादों की जानकारी दी जाएगी।यही नहीं प्रशिक्षक अपनी देखरेख में उत्पादों को बनाने का गुर भी सिखाएंगे। कार्यक्रम के अंत में कामगारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन उद्यमी किसान पारस नाथ सिंह ने किया।

इस दौरान केवीके के डॉ.अजय राय, ओडीओपी उद्यमी रवि प्रसाद,अनिता राज,कुड़वा स्टेट उपेंद्र सिंह,आशीष पटेल,संध्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking