News Addaa WhatsApp Group Join करें

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे शामिल, तमकुहीराज से निकलेगी भव्य एकता-यात्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2025  |  6:24 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे शामिल, तमकुहीराज से निकलेगी भव्य एकता-यात्रा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर/तमकुहीराज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमकुहीराज में एक भव्य एवं ऐतिहासिक एकता-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सिंह यात्रा का नेतृत्व करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सौहार्द और एकजुटता के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए प्रख्यात समाजसेवी, भाजपा युवा नेता एवं ठाकुर रोड लाइन्स के एमडी बाबू मृत्यंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया ने बताया कि यह यात्रा क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति, एकता और जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए विशेष रूप से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को मार्गदर्शन देते हैं और उनकी जयंती पर यह कार्यक्रम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

एकता-यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग, युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप लेने की ओर अग्रसर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking