News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इंफेक्शन से दो मासूमों की मौत, हड़कंप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2023  |  8:52 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इंफेक्शन से दो मासूमों की मौत, हड़कंप

नेंबुआ नौरंगिया/कुशीनगर।विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा बहोरा रामनगर में इंफेक्शन से दो मासूमों की मौत,क्षेत्र में मचा हड़कंप विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा बहोरा रामनगर में मंगलवार को दो मासूमों की मौत हो गया।स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार दोनों मौत का कारण क्रोनिक इन्फेक्शन बता रहे हैं। मासूमों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर लोगों में दवा का वितरण की है।शाम को गांव में पहुंचे सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है।गांव में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

विदित हो कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र व विशुनपुरा ब्लॉक के बहोरा रामनगर में अचानक दो मासूमों की मौत हो गई।इन दोनों मासूमों का गोरखपुर के मेडिकल कालेज से ईलाज चल रहा था।गांव के शैलेश पांडेय का 1 माह 2 दिन का मासूम बच्चा अनुभव तथा अपने मायके में रहकर इलाज करा रही डारू चौहान की लड़की का लड़का अंश की मौत हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की टीम इन दोनों मौत का कारण क्रोनिक इन्फेक्शन बता रही है।दो मासूमों की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है।

टीम में सीएचसी के डाक्टर,एएनएम क्षेत्र की सभी आशा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटरिया ने गांव में पहुंच कर जानकारी ली।इस संबंध में विशुनपुरा सीएचसी प्रभारी डाक्टर जिसान का कहना है कि दोनों मासूमों का इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान मौत हुई है।गांव में टीम कैंप कर रही है।जांच कर दवा वितरण कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking