News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गोकशी में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल..हुए गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 16, 2023  |  7:24 AM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गोकशी में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल..हुए गिरफ्तार

कुशीनगर । बीती रात्रि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में गोकशी के मुकदमे के वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई,जिसमे दो वांछित अभियुक्तों की पैर में गोली लगी है,घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जिनकी समुचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास गो तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्त हसनात अली उर्फ शेरू ईडन अली निवासी बसायिया बनवारीपुर जंगल थाना कोतवाली पड़रौना जिला कुशीनगर,मुसरफ अली पुत्र इमाम हुसैन निवासी उपरोक्त जो कसया थाना में दो गो बध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त है जो मोटरसाइकिल से बिहार के तरफ जा रहे थे,की पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी,पुलिस टीम को देख कर उपरोक्त दोनों अभियुक्त गाड़ी घुमा कर भागने लगे,पुलिस भी पीछे लगी जो पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए,पुलिस टीम ने अपने सुरक्षा में भी बचते हुए फायर किया जो उन लोगो की पैर में लगी और वह घायल हो गए ,उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। वही उनके पास से दो अदद अवैध तमंचा,दो अदद खोखा,दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह,स्वाट टीम,प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा,प्रभारी निरीक्षक पडरौना राजप्रकाश सिंह,थानाध्यक्ष जटहां राजकुमार बरवार मय टीम शामिल रहे।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking