कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत माईनर टूटने से भठही बाबू गांव का आधा आबादी व प्राथमिक विद्यालय का पूरा प्रांगण जलमग्न हो गया है l विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को अध्यापक दूसरे के दरवाजे पर बैठाकर पढ़ाने के लिए मजबूर हैं l ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक पीएन पाठक सहित अन्य जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों को दूरभाष पर दियाl विधायक श्री पाठक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंच क़र समस्या के समाधान की बात कही l विद्यालय पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राम जियावन मौर्य व सिंचाई विभाग के अधिकारीयों ने विद्यालय पर हुए जलमग्न की समस्या को देखा और अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल जल निकासी का व्यवस्था और टूटे माईनर को बांधने का आदेश दिया l
विदित है कि उक्त माईनर चार दिन पहले टूट गया था, जिससे भठही बाबू गांव का आधा आबादी जलमग्न हो गया l सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, और प्राथमिक विद्यालय का प्रांगण पूरी तरह से जलमग्न हो गयाl सुबह बच्चे जब विद्यालय पढ़ने पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का प्रांगण पूरी तरह जलमग्न हो गया है, और पढ़ने आये बच्चे घर जा रहे थे l अध्यापक बच्चों को रोक कर एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठाकर पढ़ाना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पीएन पाठक को दूरभाष पर इस समस्या से अवगत कराया l
विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान कराये,जिसके बाद दोनों विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही में जुट गएl इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय, एआरपी बिनोद कुमार शर्मा, दयानन्द दूबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव, सिंचाई विभाग के अपर अभियन्ता अमित मल्ल, शिक्षक धनंजय गुप्ता आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…