News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वैगनार व ट्रेक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत, तीन घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2023  |  9:19 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वैगनार व ट्रेक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत, तीन घायल
  • घायलों को देखने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पहुंचे अस्पताल

कसया/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के कसया -पडरौना बाईपास आदित्य होटल के समीप आज गुरुवार शाम को वैगनार कार व ट्रेक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत हो गया l टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेक्टर ट्राली व कार सवार कई घायल हो गये l

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

मिली जानकारी के अनुसार कसया -पडरौना बाईपास मार्ग आदित्य शिवम होटल के समीप ट्रेक्टर ट्राली व वैगनार कार अनियंत्रित होकर टकरा गये l सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया गयाl सूचना पाकर उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव के साथ तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह व राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि घायलों का कुशल क्षेम जानने सीएचसी कसया पहुंचे और उनकी हालत के बारे में मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी व डॉक्टरों से जानकारी लेते हुए घायलों के समुचित इलाज की बात कहीं l

प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में ट्रेक्टर पर कुल 5लोग सवार थे, जिसमे 2लोग घायल हैं शेष सुरक्षित हैं, तो वही वैगनार कार में एक चालक था, जो घायल हुआ हैl समाचार लिखें जाने तक तीनों घायलों का इलाज सीएचसी कसया में चल रहा था l

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking