कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के निरंतर प्रयास से शासन ने 13 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान किया है। परियोजनाओं से कुशीनगर के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। और पूरे बिधान सभा के बिकास के लिए रूप रेखा तैयार कर लिया गया है.
कुशीनगर विधायक श्री पाठक के प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से परियोजनाओं के शासन द्वारा स्वीकृत मिलने की जानकारी दी है। इनमें नगरपालिका परिषद कुशीनगर में पेयजल के लिए 188.50 लाख रुपये से 13 वाटर एटीएम, नगरपालिका परिषद कुशीनगर में 16 नालों के निर्माण के लिए 396.09 लाख रुपये, हिरण्ड्यवती नदी पर सिसवा महन्थ अवैद्यनाथ नगर में सेतु निर्माण के लिए 336.01 लाख रुपये, रजवाबर घाघी नदी पर सेतु निर्माण के लिए 381.03 लाख रुपये शासन स्तर से स्वीकृत हुआ है।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के सुनहरे सुखी राष्ट्र व राज्य निर्माण के सपनों की दिशा में जनपद के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। और पूरे बिधान सभा में बिकास का खाका तैयार किया गया है सभी प्रकार की योजना को मंजूरी मिलते ही जमीन पर उतारा जाएगा
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…