कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना के धनौजी रोड़ फाजिलनगर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर करोड़ों रुपये की संपत्ति ठग कर अपने प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में बहू पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
फाजिलनगर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके लड़के की शादी बिहार के सिवान जिले में एक युवती के साथ 12 नवंबर 2019 को हुई थी। लेकिन बहू का प्रेम प्रसंग शादी के पूर्व से ही सिवान निवासी एक युवक से था। शादी के बाद उसकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की संपति ठगने के लिये योजना बनाई
पति को लूटने की बनाई योजना: योजना के तहत उसके पुत्र से पहले बीस लाख का आभूषण बनवाई तथा साठ लाख रुपये का सिवान में प्लॉट (आवासीय भूमि) की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र ने बहू के जिद करने पर यह सब उसकी खुशी के लिए किया। वह तथा उसका पुत्र एक बिजनसमैन है। बहू एक सप्ताह पूर्व अपने मायके गयी तथा ईद के अवसर पर दोबारा 10 मई 2022 को अपने चाचा के साथ उसके घर आई.
प्रेमी के साथ हुई फरार: महिला ने जरूरी कार्य के लिए अपने चाचा को साढ़े सात लाख रुपये भी उधार दिलवाया तथा अपने चाचा के साथ ही मायके लौट गई। पीड़ित ने बताया कि जब उसके लड़के ने बहू को फोन किया तो फ़ोन नहीं उठाई। अगले दिन उसका लड़का अपने ससुराल सिवान गया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। जिसका मुकदमा नगर थाने सिवान में दर्ज है।
आरोप है कि पीड़ित की बहू ने एक आपराधिक योजना के तहत गिरोह बनाकर करोडों की संपत्ति और नगदी लेकर फरार हुई है। इस घटना में यह सभी संलिप्त हैं। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…
हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…