News Addaa WhatsApp Group Join करें

Operation Trinetra Kushinagar/ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पडरौना में सीसी कैमरा लगाने वाले चिकित्सक व्यापारी को एसपी ने किया सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2022  |  8:41 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Operation Trinetra Kushinagar/ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पडरौना में सीसी कैमरा लगाने वाले चिकित्सक व्यापारी को एसपी ने किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

उपेन्द्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। एसपी की अपील पर दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले सात व्यापारियों को माला पहनाकर से सम्मानित किया गया है। यह कैमरे बाजार में असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। साथ ही पडरौना नगर में होने वालीं वारदातों को सुलझाने में पुलिस को काफी सहूलियत मिली है। हालांकि,अभी कई मोहल्ले और चौराहों पर कैमरे लगवाने की तैयारी चल रही है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

जबसे एसपी धवल जायसवाल कुशीनगर जनपद में अपना पद संभाला है। इसके बाद से अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियाल चलाकर कार्रवाई करने की जद्दोजहद में लगी हैं। इसके लिए वह कई थानों में व्यापारी और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने पडरौना शहर चौक के आलावा चौराहा और बाजार बाजार में होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए एक कैमरा शहर के नाम मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत व्यापारियों और चिकित्सकों से एक कैमरा अपनी दुकान के बाहर सड़क़, मकान के बाहर या चौक-चौराहे पर लगाने की अपील की गई थी। जिससे सड़कों पर होने वाली हर एक गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। एसपी के मुताबिक खुद की सतर्कता से अपराध पर अंकुश लग सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस यानी सीसीटीवी कैमरे सहायक साबित होंगे। कैमरों की जद में आने वाली आपराधिक घटनाओं के पर्दाफाश आसानी से हो सकेगा। एसपी की इस अपील का व्यापारियों और क्लिनिको के चिकित्सक पर असर दिखने लगा हैं। कोतवाली पडरौना के अलग-अलग चौराहों पर में सात व्यापारियों और चिकित्सकों ने मिलकर ने कैमरे लगाए हैं।

इसलिए शनिवार को एसपी धवल जयसवाल,एएसपी रितेश कुमार सिंह,सीओ कुंदन सिंह और प्रभारी इंस्पेक्टर और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सात व्यापारियों और चिकित्सकों में वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप चाहाड़िया,डॉ देवशरण सिंह, डॉक्टर नंदलाल कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा सदर भाजपा विधायक का मनीष जायसवाल के गैरमौजूदगी में व्यापारी दीप चंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य उप निरीक्षक अजय पटेल उप निरीक्षक वेद प्रकाश सिंह उप निरीक्षक प्रभात यादव उप निरीक्षक आकाशदीप शुक्ला उप निरीक्षक चंद्र भूषण पांडे उप निरीक्षक कुलदीप मौर्य उप निरीक्षक अजय यादव कांस्टेबल सुनील यादव रणजीत यादव धर्मेंद्र चौहान आनंद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking