News Addaa WhatsApp Group

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 17, 2026  |  2:43 PM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन तलब किया है।
सूत्रों की मानें तो चौरा खास थाना पर तैनात उपनिरीक्षक देवी लाल यादव तथा आरक्षी जसवंत चौहान, और तरयासुजान थाना पर तैनात आरक्षी सुनील यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते की गई है।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

इस अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी के इस कदम को विभाग में अनुशासन कायम करने और कार्यसंस्कृति में सुधार की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking