हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कतवरा रगडगंज निवासी राजबीर यादव पुत्र प्रमोद उम्र 13 वर्ष जो अपने मां रीना देवी के साथ अपने मामा के वहां नगर के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर गोपालपुर बिरैचा में रहता था।
जो 27 मार्च को समय लगभग 3 बजे वार्ड के हनुमान चौराहा पैकौली पर बाजार करने आया था तभी से लापता चल रहा था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन नही मिला। उसके बाद परिजन रात में ही कोतवाली पहुंचकर उसके गायब होने की शिकायत पुलिस से किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश कर रही थी। जिसका शव आज रात लगभग 9 बजे कोतवाली पुलिस ने रधिया देवरिया नहर के पास से बरामद किया। जबकि उसके पिता विदेश में कार्यरत हैं।शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।
पूछताछ के दौरान मृतक की मां से अहम जानकारी मिली है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…