News Addaa WhatsApp Group

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 20, 2024  |  7:41 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण

मथौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर छः में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के तहत सांसद, कमिश्नर, डीएम व विधायकों ने “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधे लगाए। इस मौके पर कुल चार हजार पौधे लगाए गए। इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मानव ही नहीं धरती के सभी जीवों के लिए शुद्ध पर्यावरण बहुत ही जीवन रक्षक के रूप में काम करते हुए बीमारियों से बचाव करता है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। इस लिए आप सभी लोग अपने घर एक एक पौधा अवश्य लगाए।मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार ढींगड़ा ने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार है। आज देश की आबादी का बड़ा हिस्सा स्वच्छ व सुरक्षित पानी, शौचालय और शुद्ध हवा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित है। पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। इस दिशा में समाज और सरकार को स्वच्छता और वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छता और शुद्ध हवा से सीधा संबंध है। दोनों मानव स्वास्थ्य के लिए आधार का काम करते हैं। लोगों को इस बात के लिए जागरुक किया जाए कि पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। पर्यावरण प्रदूषण से मानव स्वास्थ्य बिगड़ता है। इस लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। तीन माह में वृक्षारोपण की समीक्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को गांधी इंटर कालेज हाटा एनसीसी के छात्रों द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, एमएलसी रत्नपाल सिंह, विधायक रामकोला विनय प्रकाश, हाटा मोहन वर्मा व खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएफओ वरुण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, एसडीएम हाटा प्रभाकर सिंह, रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, राकेश, राजेश्वर सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह, संजय सिंह, व्यास सिंह, विजय सैनी, रविन्द्र सैनी, आशुतोष मिश्र उर्फ गुड्डू बाबा, दुर्गेश सिंह, मनीष सिंह, रामू राव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking