News Addaa WhatsApp Group Join करें

लग्जरी कार में ‘नशे का सफर’! हाईवे पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, 4.775 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2026  |  3:53 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लग्जरी कार में ‘नशे का सफर’! हाईवे पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, 4.775 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे कुशीनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पटहेरवा पुलिस ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी स्विफ्ट डिजायर कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 4 किलो 775 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पटहेरवा क्षेत्र में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL1ZC1336) पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुई। वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो कार के भीतर छिपाकर रखा गया 4.775 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद यादव पुत्र बड़ेलाल यादव, निवासी एकहरा, थाना फुलपरास, जनपद मधुबनी (बिहार) तथा दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी रसड़ा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 175/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि, “जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। किसी भी हाल में नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।”

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौहान, आरक्षी अभिषेक यादव एवं आरक्षी अजीत चौहान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking