News Addaa WhatsApp Group Join करें

ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 12, 2026  |  7:16 PM

430 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध शराब की खेप पहुंचाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पटहेरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा से छः पेटी अवैध देशी शराब (बंटी-बबली ब्रांड) बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 जून 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बिहार की ओर जा रहे ई-रिक्शा संख्या BR 28ER6686 को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई 6 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसे बिहार राज्य में खपाने की तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विपीन पुत्र दहानी, रवि कुमार पुत्र बुनेली तथा भोला प्रसाद पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी ग्राम डिबनी रामनगर, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 173/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किस नेटवर्क के जरिए इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

इस कामयाबी की अमली जामा पहनाने में पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल महादेव राम, कांस्टेबल राजीव यादव तथा आरक्षी प्रतीक सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

सीमावर्ती जिले कुशीनगर में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। ई-रिक्शा जैसे सामान्य वाहन का इस्तेमाल कर तस्करी करने का यह तरीका पुलिस के लिए भी जांच का विषय बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking