News Addaa WhatsApp Group Join करें

मैराथन के पुरुष वर्ग में रंजीत तो महिला वर्ग में सरिता निषाद प्रथम

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 15, 2024  |  6:40 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मैराथन के पुरुष वर्ग में रंजीत तो महिला वर्ग में सरिता निषाद प्रथम WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुई पूर्व डीजीपी स्व. बाबूलाल यादव स्मृति मिनी मैराथन प्रतियोगिता

कुशीनगर। पूर्व डीजीपी स्व. बाबूलाल यादव स्मृति मिनी मैराथन का आयोजन कुशीनगर महोत्सव के छठवें दिन तमकुहीराज रामलीला मैदान से किसान पीजी कालेज बनरहां से खेल मैदान तक हुआ। मैराथन के पुरुष वर्ग में रंजीत पटेल व महिला वर्ग में सरिता निषाद प्रथम रहे।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

रविवार को प्रातः उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डिप्टी कमिश्नर बीके मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।

पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता में गोरखपुर के रंजीत पटेल प्रथम, गोरखपुर के ही अभिषेक द्वितीय, यहीं के शिव कुमार निषाद तृतीय, कुशीनगर के मृत्युंजय यादव चतुर्थ, गोरखपुर के विकास यादव पांचवें, व कुशीनगर के चंदन यादव छठवें स्थान पर रहे। नीतीश प्रजापति, अर्जुन गुप्ता, कृष्णा यादव सहित 14 धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में सरिता निषाद प्रथम, आंचल यादव द्वितीय, काजल कुमारी तृतीय, गोल्डी चतुर्थ, अंजलि गोंड पांचवें व ज्योति छठवें स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा कि कुशीनगर महोत्सव सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक सरोकार के साथ सम्मान और स्वालंबन के प्रति जागरूक कराने को समर्पित है। इसी का नतीजा है कि आज ग्रामीण क्षेत्र में युवा खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। कुशीनगर महोत्सव ने स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया है।  जे डान बास्को विद्यालय आजमगढ़ के प्रबंधक आरपी राय, आलोक राय विशिष्ट अतिथि रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने आभार प्रकट किया। जिला स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम, शैलेन्द्र तिवारी, सूरज कन्नौजिया, जवाहर प्रसाद आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। इस दौरान संजय सिंह, पंकज राय, आदित्य राय, प्रिंस तिवारी, अमित राय, अभिषेक त्रिपाठी, राजकुमार गिरी, धनन्जय मिश्र, मृत्युंजय सिंह आदि ने मैराथन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking