News Addaa WhatsApp Group Join करें

27 वर्षीय युवक की विदेश से शव गांव पहुंचते,घर में मचा कोहराम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 15, 2024  |  6:39 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 वर्षीय युवक की विदेश से शव गांव पहुंचते,घर में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक की विदेश मे मौत हो जाने के बाद शव गांव में पहुंचने पर घर में मचा कोहराम गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा निवासी अमित गौड़ पुत्र रामनिवास गौड़ उम्र 27 वर्ष दुबई के आबू धाबू में डेढ़ साल पहले अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए विदेश गया था। जहां वह नेफ़को कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था।एक दिन छुट्टी का समय था और वह अपने साथियों के साथ मैच खेलने गया था वहीं उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए और कंपनी को भी सूचना दिया जहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही बीते 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।इसकी खबर दुबई से अमित के परिजनों के पास पहुंची।जिसे सुनकर परिजन चित्कार कर रोने बिलखने लगे। इस घटना से परिजन काफी गमगीन दिखाई दे रहे थे।और शव के आने का इंतजार कर रहे थे।रविवार की सुबह अमित का शव उसके गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया और उसकी पत्नी कीर्ति एवं परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अमित की शादी 3 साल पहले हुई थी और उसके एक पुत्री भी है जिसका नाम सृष्टि है।अमित दो भाइयों में बड़ा था और वह परिवार का कमाउ पुत्र था जिसके जाने के बाद परिवार में मातम छा गया। उसके परिजन शव के दाह संस्कार में जुट गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking