News Addaa WhatsApp Group

मां ही निकली गुनहगार! तमकुहीराज पुलिस ने फर्जी अपहरण कांड का किया सनसनीखेज खुलासा 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 26, 2025  |  6:20 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मां ही निकली गुनहगार! तमकुहीराज पुलिस ने फर्जी अपहरण कांड का किया सनसनीखेज खुलासा 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद”

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने अपनी तेज़ तर्रार कार्यशैली और सटीक विवेचना से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए झूठे अपहरण कांड का पर्दाफाश कर दिया। 24 नवंबर 2025 को दर्ज कराई गई गुमशुदगी की आड़ में रची गई हत्या की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय बालक संदीप कुमार सकुशल घर लौट आया, वहीं उसकी मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

थाना तमकुहीराज में दर्ज मु0अ0सं0 404/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत बताए गए बालक संदीप कुमार (पुत्र उमेश प्रसाद, निवासी सरया खुर्द) की जब सफलतापूर्वक बरामदगी की गई और उससे पूछताछ की गई तो सच्चाई ने सभी को चौंका दिया। जांच में सामने आया कि वादिनी मुकदमा ने अपने प्रेमी मुकेश चौहान (पुत्र द्वारिका, निवासी हरिहरपुर वार्ड नं. 02) के साथ मिलकर अपने ही पुत्र को हत्या की नीयत से गायब कर दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व, सतर्क निगरानी और सख्त पूछताछ के चलते इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा संभव हो सका। साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 26.11.2025 को अभियुक्त मुकेश चौहान को हरिहरपुर से एवं वादिनी मुकदमा को सरया खुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार समय रहते की गई यह कार्रवाई न केवल बालक की जान बचाने में सफल रही, बल्कि समाज में फैल रहे आपराधिक षड्यंत्रों पर भी करारा प्रहार साबित हुई है। क्षेत्र में तमकुहीराज पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, थाना तमकुहीराज,वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी, चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, डिबनी बंजरवा,हेड कांस्टेबल सूर्यकान्त सिंह,आरक्षी दिनेश कुमार,महिला आरक्षी दूबे की भूमिका सराहनीय रही।

तमकुहीराज पुलिस की इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई ने एक मासूम की जान बचाकर कानून में आम जनता का विश्वास और मजबूत कर दिया है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking