News Addaa WhatsApp Group Join करें

“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 29, 2026  |  9:25 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया, जब रोती-बिलखती मां के आंसुओं को थामते हुए पुलिस ने उसके गुमशुदा 11 वर्षीय बेटे को सकुशल ढूंढ निकाला।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर नौका टोला निवासी दिलशाद (11 वर्ष), पुत्र नूरआलम, अपनी मां के साथ दवा लेने पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर गया था। देर शाम घर लौटते समय अचानक वह अपनी मां से बिछड़ गया। मौसम भी तेजी से बिगड़ रहा था—तेज हवा और बारिश शुरू हो चुकी थी। मां ने काफी देर तक इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो हताश होकर घर पहुंची।

इसी बीच हिम्मत जुटाकर वह तमकुहीराज थाने पहुंची, जहां प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय और चौकी प्रभारी महेश मिश्र मौजूद थे। बिलखती महिला को देखकर दोनों अधिकारी तुरंत सतर्क हो गए। महिला ने जैसे ही पूरी घटना बताई, प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम तत्काल सक्रिय हुई और महिला द्वारा बताए गए हुलिए और लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की मुस्तैदी और तेजी का नतीजा यह रहा कि कुछ ही देर में पटहेरवा के पास नेशनल हाईवे किनारे से मासूम दिलशाद को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया। बेटे को सामने देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उसने तमकुहीराज पुलिस का आभार जताते हुए दुआओं से नवाजा।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करती है, तो वह सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे की भी सच्ची हिफाजत करती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking