News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए शनिवार को धरना देंगे शिक्षक 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 30, 2026  |  6:08 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए शनिवार को धरना देंगे शिक्षक  WhatsApp

हाटा कुशीनगर: पुरानी पेंशन योजना की बहाली व वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सहित सोलह सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के माध्यमिक शिक्षक 2 मई शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

धरने का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व संचालन जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा करेंगे। धरना दोपहर एक बजे से शुरू होगा। धरने के पश्चात मुख्यमंत्री को सम्बोधित सोलह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

धरने को संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आय व्यय निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत चौधरी व अमित नाथ तिवारी आदि सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking