News Addaa WhatsApp Group Join करें

मानदेय वृद्धि एवं सेवा नियमावली बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर पंचायत सहायकों ने किया मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2025  |  7:09 PM

296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मानदेय वृद्धि एवं सेवा नियमावली बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर पंचायत सहायकों ने किया मांग WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर । तमकुही राज व सेवरही के पंचायत सहायकों ने कल अपनी मानदेय वृद्धि एवं सेवा नियमलवाली बनाने को लेकर एक बृहद स्तर पर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र डाक द्वारा भेजकर अवगत कराया जैसा कि सर्व विदित है कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की गई थी।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

पंचायत सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय का संचालन कर जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। किंतु, वर्तमान में पंचायत सहायक अपने अधिकारों से वंचित हैं और अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे सचिवालय के संचालन में बाधाएं उत्पन्न हो रही है। ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के मध्य अनुबंध भी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के एक प्रमुख कारणों में से एक है।वर्तमान में पंचायत सहायक को मात्र 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो एक परिवार के भरण-पोषण के लिए अपर्याप्त है। एक मनरेगा मजदूर भी 237 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी प्राप्त करता है, जबकि पंचायत सहायक कुशल कर्मी होने के बावजूद, तकनीकी कार्यों को संपन्न करते हुए इतने कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। पूर्णकालिक नौकरी होने के कारण उनकी पढ़ाई भी बाधित है जिससे उनका भविष्य इसी नौकरी पर निर्भर हो गया है।

इन्हीं सभी वजह से आज हम सभी पंचायत सहायक बहुत आहत है आज तमकुही राज व सेवरही के सभी कार्यरत पंचायत सहायक मिलकर प्रदेश के मुखिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डाक द्वारा पत्र भेजकर अपनी समस्याओं एवं मांग को लेकर एक जुट होकर डाक घर से पत्र भेज रहे हैं ताकि हम सभी का ख्याल रखते हुए हमारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निराकरण करने का सरकार जरूर कदम उठाएगी हम सभी पंचायत सहायक की निम्नलिखित प्रमुख मांगों पर विचार किया जाना चाहिए

1. पंचायत सहायक का मानदेय बढ़ाकर अतिकुशल श्रेणी 26910 रुपए प्रति महीना किया जाए और मानदेय को ग्रामनिधि से हटाकर राज्यपोषित किया जाए।

2. अनुबंध प्रणाली को समाप्त करते हुए पंचायत सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाए।

3. महिला पंचायत सहायक के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया जाए तथा नगर पंचायत में जाने वाले ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को अन्य जगह विभागों में समायोजन किया जाए।

4. पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी के समान कार्य कर रहे हैं तो ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों की भर्तियों में 50% आरक्षण प्रदान किया जाए

इस दौरान सैकड़ों पंचायत सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।जिसमें आलोक उपाध्याय, नेहा गोंड, रमेश कुमार प्रसाद, धनंजय गुप्ता, अवनीत यादव, नारद यादव, सोनू, प्रीति मिश्रा, सीमा वर्मा, बबिता भारती, लाडली, साहब हुसैन, अखिलेश सिंह, संदेश यादव, दीपक शर्मा, रोशन पाठक, अवधेश सिंह, वेद प्रकाश, शुभम, रंजन, रूबी, पप्पू आदि लोग मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking