News Addaa WhatsApp Group Join करें

“साइबर जागरुकता अभियान” साइबर सेल व सोशल मीडिया सेल की संयुक्त टीम द्वारा छात्रों को किया गया जागरुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 5, 2025  |  7:11 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“साइबर जागरुकता अभियान” साइबर सेल व सोशल मीडिया सेल की संयुक्त टीम द्वारा छात्रों को किया गया जागरुक

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे “साइबर जागरुकता अभियान” के क्रम में बुधवार को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत, हेड कांस्टेबल विरेद्र कुमार सोशल मीडिया सेल, हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी साइबर सेल, आरक्षी अखिलेश गुप्ता साइबर सेल व अन्य कर्मीयों द्वारा जेडीएस इन्टरनेशनल स्कूल पडरौना में छात्र,छात्राओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत रुप चर्चा किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

जागरूकता अभियान में इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड,डेविड कार्ड,क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट,यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking