News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, विशाल भण्डारे का आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 5, 2024  |  4:37 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, विशाल भण्डारे का आयोजन

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा सिकटिया टोला गड़े़रीपटृटी में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में विगत नौ दिनों से चल रहे विष्णु महायज्ञ शुक्रवार को हवन व भंडारे के साथ पूर्णाहुति हो गया। भंडारा देर रात तक चलता रहा।सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

हवन कुण्ड में यज्ञाचार्य पं अरविन्द उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ आहुतिया दिलवाई।कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्व होने के साथ साथ व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृति होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर वना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु। दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन । प्रसाद मन बुद्धि व चित को निर्मल करता है। मनुष्य का शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान है। पूर्णाहुति में पहुंचे हाटा विधायक मोहन वर्मा से ग्रामीणों ने मंदिर को सुन्दरीकरण कराने की मांग किया। जिसपर विधायक ने आश्वासन दिया कि अगर मंदिर के नाम से भूमि होगा तो इसका सुन्दरीकरण जरूर होगा।

इस दौरान बैकुण्ठ दास,प्रधान जमुना सागर सिंह, पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मिथलेश चौहान, प्रदीप कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह, सीटू गुप्ता, रामप्रताप, देवानंद, श्री किसुन, विनय प्रकाश सिंह, रामसजीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking