News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: जगला तोड़कर सामान चोरी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 22, 2024  |  8:02 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: जगला तोड़कर सामान चोरी

मथौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित वार्ड न. 4 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आशुतोष मिश्र उर्फ़ गुड्डू बाबा के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर नगदी सहित सामान चोरों ने चुरा लिया! उक्त मकान में रीता देवी पत्नी प्रमोद वर्मा ग्राम वारी गाँव थाना पुरैना जिला महराजगंज निवासी किराये पर उक्त मकान में रह रही थी!

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

उक्त महिला द्वारा कप्तानगंज थाने में दिये गये तहरीर में लिखा गया है कि हमारे पति विदेश में रहते हैं और मैं विगत एक वर्ष से किराये पर मकान लेकर रहती हूँ! रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व मकान में ताला बन्द करके अपने मायके ग्राम कुसुम्हा थाना रामकोला चली गयी थी! बुधवार को सायं काल 8 बजे पहुँची तो देखा कि जंगला तोड़कर चोरों द्वारा घर के अन्दर घुसकर कमरे में रखा विदेशी रूपया करीब छ : हजार, इंडियन रूपया करीब दस हजार, चांदी का कर्धन, पावजेव, चावल, गेहूँ, कपड़ा इत्यादि सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया था! समाचार लिखे जाने तक मुक़दमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking