News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: अविभावक शिक्षक बैठक में बच्चों में किया गया अंक प्रमाण व पुरस्कार वितरित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 30, 2024  |  6:55 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: अविभावक शिक्षक बैठक में बच्चों में किया गया अंक प्रमाण व पुरस्कार वितरित

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के प्राथमिक विद्यालय मथौली चौराहा पर शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को अंक प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार रहे। इस दौरान सर्वोच्च अंक लाने वाले कक्षा पांच के छात्र निहाल व कक्षा चार की छात्रा नंन्दिनी को साइकिल तथा अन्य छात्र – छात्राओं को दिवाल घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। छात्रों को दिये गये सभी पुरस्कार मथौली निवासी समाजसेवी रितेश जायसवाल द्वारा व्यवस्था किया गया था।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन मथौली नवरंग सिंह ने कहा कि छात्रों के प्रतिभा को निखारने के लिए पुरस्कृत करना जरूरी है। जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। सरकारी स्कूलों के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज के लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों के प्रति अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाये। तथा बच्चों का मूल्यांकन जरुर करे। जिससे वह अपने बच्चों की प्रतिभा मालुम कर सके।
संचालन प्रधानाध्यापक कमलेश दूबे ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक ब्यास मुनि सिंह,सभासद प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, समाजसेवी रितेश जायसवाल,शिक्षक जयराम सिंह, मुन्ना सिंह, धनश्याम प्रजापति, हर्षिता राय, कुमुद उपाध्याय,अरविंद सिंह, संदीप जायसवाल, अभिभावक गण मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पगरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक ने पांच उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को साईकिल देकर सम्मानित किया।उस दौरान प्रधानाध्यापक देवेन्द्र चौरसिया,मारकण्डे नाथ त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking