News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: कम्पोजित विद्यालय के गेट के सामने जलजमाव से परेशानी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 8, 2024  |  7:32 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: कम्पोजित विद्यालय के गेट के सामने जलजमाव से परेशानी

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत अजीज नगर अथरहा दुबौली मार्ग पर ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया में स्थित कम्पोजित विद्यालय मुहम्मदा बारी टोला के मुख्य गेट के सामने पीच सड़क पर बरसात का पानी जलभराव होने से बच्चे, शिक्षकों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। जहां छोटे छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है। जलजमाव से छात्रों की उपस्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

उक्त विद्यालय पर 208 छात्र छात्राओं का नामांकन है। इसके प्रांगण में ही आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित है। जहां छोटे छोटे बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है। इस जल जमाव को देखकर अधिकांश बच्चों के अविभावक अपने अपने बच्चों को स्कूल पर लाकर छोड़ रहे हैं। विद्यालय के गेट के सामने जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया है। जिससे छात्र छात्राओं एवं शिक्षको को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारियों से बचने के लिए पहले साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा था । लेकिन स्कूल गेट के सामने बारिश का पानी से ताल तलैया बन कर रह गया है। वाहनों के आने जाने से जलजमाव के छिटक से छात्र छात्राओं एवं शिक्षको के कपड़े खराब हो जा रहे हैं। वहीं गेट के सामने ही सड़क पर कुड़ा रखा जा रहा है।ग्रामीणों ने जल जमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। ब्लाक के अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking