मथौली बाजार/कुशीनगर। मथौली चौकी की पुलिस की मनमानी से परेशान एक विधवा बुधवार को हाटा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास बिलख रही थी। उसने बताया कि लेखपाल के रिर्पोट और उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी मथौली बाजार चौकी की पुलिस उसके निजी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दे रही है। विधवा ने एक सिपाही और एक दारोगा पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी ने महिला की बात सूनने के बाद कप्तानगंज एसओ को फोन कर नाराजगी जताई और महिला के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत कप्तागंज थाना के गांव रानीपार उर्फ हरैया की रहने वाली कामेच्छा देवी बुधवार को हाटा उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंची । उन्होंने उपजिलाधिकारी से बिलखते हुए कहा कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने के लिए अनुदान मिला है। अपने नंबर की जमीन में वह घर का निर्माण करा रही है तो उनके पट्टीदार लोग निर्माण नहीं होने दे रहे है। जबकि वे लोग अपने-अपने हिस्से में पहले ही घर बनवा चुके है। उपजिलाधिकारी हाटा ने हल्का लेखपाल के रिर्पोट पर महिला के निर्माण में कोई हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश दिया था, लेकिन महिला का आरोप है कि वह जब भी निर्माण कार्य करा रही है तो पुलिस उन्हें रोक रही है। महिला की पूरी बात सुनने के बाद और पत्रावली देखने के बाद कप्तानगंज एसओ को फोने कर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और महिला के निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाही करने का निर्देश दिया।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी मथौली विक्रम अजीत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मैं मौके पर उस महिला के घर गया था। उसको कार्य कराने के लिए कह दिए हैं। विपक्षी लोगों ने बताया उस ज़मीन पर मेरे पक्ष में कागज है। कागजात सहित चौकी पर उसको बुलाया था लेकिन वह आये नहीं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…