News Addaa WhatsApp Group Join करें

अकीदत व एहतराम के साथ नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 11, 2024  |  10:45 AM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अकीदत व एहतराम के साथ नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज WhatsApp
Responsive image
  • सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही अहिरौली बाजार पुलिस

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार शाम को चांद के दिदार के बाद गुरुवार की सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई।इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

थाना क्षेत्र के बेन्दुआर,खोठ्ठा, सहजौली,घोघरा, जगदीशपुर,सेन्दुरिया,गिदहा चक बैरिया रघुनाथपुर,आदि जगह के लोगों ने अपने ईदगाहों पर पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा की।इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाने का दौर शुरू हो गया।ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम बंधुओ के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी।साढ़े छह बजे के बाद लोगों का हुजूम ईदगाहों की ओर निकल पड़ा।शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के ईदगाहों में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की।इसके बाद समाज, देश व परिवार के सलामती की दुआ पढ़ी गई। ईदगाह पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने कड़ी व्यवस्था की थी।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, सुदामा यादव, हेड कांस्टेबल सोन देव यादव, रमेश चौधरी कांस्टेबल अमित कुमार, विपिन द्विवेदी, दिनेश पाण्डेय अनिल यादव सोनू चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र के ईदगाहों पर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking