मथौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली के अध्यक्ष नवरंग सिंह ने पिछले दिनों फरदहा, बारीगाव,लोहेपार घाट पर अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शासन ने मथौली कस्बा के वार्ड नंबर दस वीर सावरकर नगर(बारीगाव ) में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए सैंतीस लाख पचपन हजार (3755000)रुपए शासन ने अवमुक्त कर दिया है। इस धनराशि से बहुत ज्याद ही छोटी गंडक नदी के बारीगाव घाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जायेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने बताया कि शासन को तीन अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें शासन ने वार्ड नंबर दस वीर सावरकर नगर (बारीगाव) में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के धन अवमुक्त कर दिया है।शेष दो अंत्येष्टि स्थल के लिए भी जल्द धन अवमुक्त हो जायेगा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…