News Addaa WhatsApp Group

मथौली में 29 सितंबर को होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह के लिए हुई बैठक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 23, 2024  |  6:57 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली में 29 सितंबर को होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह के लिए हुई बैठक

मथौली बाजार/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के बैनर तले कप्तानगंज तहसील ईकाई के तत्वावधान में नगर पंचायत मथौली में स्थित श्रीमती राधिका देवी इंटर कालेज पर 29 सितंबर को होने वाले तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत मथौली मे स्थित आशुतोष त्रिपाठी के आवास पर ग्रापऐ जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक की गई। जिसमें पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी तहसीलों में हो रहा है। पत्रकारों का सम्मान करने का मौका मिला है, हम लोग मिलजुल कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हैं। पत्रकारों के सम्मान में कोई कमी न रहे। तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज फरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हम सभी तन मन धन से लगे हैं। वरिष्ठ पत्रकार नर्वदा सिंह ने कहा कि पत्रकारों की कर्मठता को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह में हम सब तन मन धन से सहयोग करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता करते हुए लोगों की सहायता करना निस्वार्थ सेवा है ऐसे सेवकों का सम्मान होना चाहिए।

इस दौरान बैठक में आशुतोष त्रिपाठी,रामगोपाल वर्मा, सतेन्द्र पाण्डेय,अनुप कुमार, गौतम मुनि तिवारी,शिवेश तिवारी, राजीव गुप्ता, नर्वदा सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking