News Addaa WhatsApp Group Join करें

मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 1, 2026  |  7:34 PM

235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप
  • खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विदेश भेजने वाले एजेंट पर रूपए लेकर अवैध रूप से बीजा पासपोर्ट देने और विदेश गए पुत्र को एक कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए एजेंट के विरुद्ध स्वजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए स्वदेश बुलाने की मांग की है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी अशोक गोंड ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव निवासी विदेश भेजने वाले एजेंट राजू गोंड ने बेटे राजू से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपए लेकर मलेशिया भेजने के लिए लिया तथा पासपोर्ट एवं बीजा के नाम पर टूरिस्ट बीजे पर थाइलैंड भेज दिया, बातचीत में लड़के ने बताया कि थाइलैंड से नहर और जंगल के रास्ते मलेशिया किसी तरह गया जहां उसे एक कमरे में बंद कर बिना सेलरी, भोजन के प्रताड़ित किया जा रहा है, भुजौली बुजुर्ग निवासी एजेंट राजू से बीते 19 जून को समय लगभग 5 बजे दूरभाष पर बात करने पर भद्दी भद्दी गालियां देकर धमकी दे रहे हैं, उक्त कबूतरबाज से स्वदेश वापस बुलाने पर फंसाने की धमकी भी दे रहा है।

पीड़ित अशोक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर देने के कवायद सहित लड़के को स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking