News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2026  |  11:28 AM

288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण

कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. पी.के. राय ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। डॉ. राय ने सभी की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही उन्होंने अपने चिकित्सकीय अनुभव का लाभ देते हुए नाक, कान एवं गला (ईएनटी) संबंधी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया तथा दवाओं की पर्ची भी उपलब्ध कराई। इस दौरान कई मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पाकर संतोष व्यक्त किया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

डॉ. पी.के. राय ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है। जनसमस्याओं का समाधान कराने के साथ-साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसंपर्क एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जनसमस्याओं के समाधान और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking