News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2026  |  7:09 PM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब बासी बिरयानी खाने से एक ही परिवार और उनके रिश्तेदारों के 13 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज में भर्ती कराया गया। बीमारों में सबसे अधिक संख्या मासूम बच्चों की है। चिकित्सकों की टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है। उपचार के बाद चार मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि समाचार प्रेषण तक अन्य मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं,और उनकी स्थिति काफी संतोष जनक बताई जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव निवासी हुसैन अली की पुत्री का विवाह होना है। शादी की रस्मों के तहत मंगलवार रात घर पर हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मेहमानों और परिजनों के लिए मुर्गे की बिरयानी बनाई गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद काफी मात्रा में बिरयानी बच गई थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने वही बची हुई बिरयानी खा ली। बिरयानी खाने के कुछ घंटों बाद दोपहर में एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उल्टी और फिर तेज दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल चिंता में बदल गया।
परिजनों ने बिना देर किए सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों में महिलाओं और मासूम बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का माना है और सभी मरीजों का आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीजों की स्थिति अब पहले से बेहतर है। चार लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष मरीजों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से गर्मी और बरसात के मौसम में बासी भोजन से परहेज करने तथा भोजन को सुरक्षित तरीके से रखने की सलाह दी है।
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। जिस घर में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था, वहां अचानक परिवार के कई लोगों के एक साथ बीमार पड़ जाने से चिंता और बेचैनी का माहौल बन गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking