News Addaa WhatsApp Group

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 31, 2026  |  7:06 PM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्मार्ट व्हील्स मारुति पडरौना ने इस सत्र में कुल 1011 गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल बिक्री का आंकड़ा है, बल्कि ग्राहकों के अटूट विश्वास, बेहतरीन सेवा और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभरी है।
इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में स्मार्ट व्हील्स मारुति पडरौना के मीटिंग हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपभोक्ताओं और कर्मचारियों ने मिलकर इस खुशी को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक मनमोहन दीक्षित द्वारा केक काटकर किया गया, जिसके बाद पूरे हाल में तालियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

इस उपलब्धि के केंद्र में रहे महाप्रबंधक मनमोहन दीक्षित, जिनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम ने स्मार्ट व्हील्स को इस मुकाम तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में पूरी टीम ने समर्पण और लगन के साथ काम करते हुए न सिर्फ लक्ष्य हासिल किया, बल्कि उसे पार करते हुए एक नया इतिहास बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान वाइस प्रेसिडेंट वैभव पांडेय ने कहा कि, “हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा और सुविधाएं प्रदान करें। ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और हम इसे हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” वहीं, एमडी विक्रम सर्राफ ने अपने संबोधन में कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कुशीनगर वासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ग्राहकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
एमडी काशी पोद्दार ने भी इस अवसर पर कहा कि, “स्मार्ट व्हील्स की यह सफलता ग्राहकों के विश्वास की जीत है। हम भविष्य में और आधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों और बेहतर सेवाओं के साथ ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।”
कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक मनमोहन दीक्षित ने भावुक अंदाज में कहा,
“हम कुशीनगर वासियों के कर्जदार हैं। उनके भरोसे और सहयोग से ही हमने यह मुकाम हासिल किया है। हमारी प्राथमिकता हमेशा ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास रही है, और आगे भी हम इसे कायम रखेंगे।”
इस अवसर पर पडरौना ब्रांच के प्रबंधक व कर्मचारियों—गोबिंद दीक्षित, मधुरेश चौबे, आनंद सिंह, धनंजय तिवारी, अमन पांडेय, प्रशांत, मुकेश, निखिल, विनय, भारतेंदु, सौरव, संतोष, अनुराग, राजेश, सर्वेश, धीरेन्द्र सहित सभी कर्मयोगियों ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस उपलब्धि को साझा सफलता बताया।
स्मार्ट व्हील्स मारुति पडरौना की यह उपलब्धि न सिर्फ एक रिकॉर्ड है, बल्कि यह साबित करती है कि मजबूत नेतृत्व, टीम वर्क और ग्राहकों के विश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking