News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2026  |  6:57 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजियों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जुलूस केवल पारंपरिक मार्गों से ही निकलेगा तथा किसी भी नई परंपरा या नए मार्ग की इजाजत नहीं होगी।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ताजिया जुलूसों के पारंपरिक मार्गों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करें तथा मार्गों से जुड़े किसी भी पुराने विवाद का समय रहते समाधान करा लिया जाए। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर नीचे लटक रहे अथवा जर्जर बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए, संवेदनशील स्थानों पर इंसुलेशन की व्यवस्था की जाए तथा सभी विद्युत पोल सुरक्षित किए जाएं। उन्होंने ताजियादारों से अपील की कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। वहीं डीजे संचालकों की सूची तैयार कर निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसिबल) के भीतर ही साउंड सिस्टम का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, गड्ढामुक्त सड़कें तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को मोहर्रम के दौरान एम्बुलेंस एवं चिकित्सा टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट कहा कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले किसी भी ताजिए को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने ताजियादारों से ताजियों की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित संख्या एवं ध्वनि सीमा से अधिक साउंड सिस्टम का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का पर्व पूरी तरह पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाएगा और नई परंपराओं को किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं मिलेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पीस कमेटी के सम्मानित सदस्य, धर्मगुरु तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking