कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को तमकुहीराज पुलिस चौकी परिसर में ताजियेदारों एवं गणमान्य नागरिकों की पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उप निरीक्षक सच्चिदानंद सिन्हा ने की, जबकि संचालन एवं व्यवस्थाओं का नेतृत्व चौकी प्रभारी कस्बा महेश मिश्र ने किया।
बैठक में क्षेत्र के ताजियेदारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने उपस्थित लोगों को शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए कहा कि मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी से अपील की कि ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाला जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।
वरिष्ठ उप निरीक्षक सच्चिदानंद सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में मौजूद ताजियेदारों एवं नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब एवं भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।
अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…