हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 30 मामले, मौके पर हुआ 2 मामलो का निस्तारण।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 12, पुलिस विभाग से 18,विकास विभाग से 03,समाज कल्याण से 01,अन्य विभाग से 06 मामले आए।इस दौरान राजस्व विभाग से सम्बंधित 02 मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Advertisement
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह संतोष कुमार दूबे,अजय कुमार राव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
