News Addaa WhatsApp Group

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले शिक्षक विधायक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 29, 2026  |  6:36 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले शिक्षक विधायक
  • समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन
  • हाटा में आमेलित विषय विशेषज्ञों की ओर से हुआ भव्य स्वागत

हाटा, कुशीनगर । गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी, विधान परिषद में नेता शिक्षक दल तथा सभापति प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। विधायक के पहुंचने पर प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया। शिक्षकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। शिक्षक विधायक ने इसके पहले नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा और कुशीनगर के बुद्ध इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का भी दौरा किया। विधायक ने शिक्षकों से शिक्षा जगत की समस्याओं पर चर्चा की और एकजुटता का आह्वान किया। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को विधायक से साझा किया। विधायक ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के दूर होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने एमएलसी को किया सम्मानित

जनपद के आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को शाल व अभिनन्दन पत्र सौंपकर सम्मानित किया। विधायक त्रिपाठी के प्रयास से पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन शिक्षकों को सरकार ने दिया है। शिक्षक जनपद के कोने कोने से श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के प्रांगण में पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर आभार जताया। साथ ही इसके लिए प्रदेश सरकार का भी आभार जताया।

इस दौरान चेतनारायण गुट के पूर्व जिलामंत्री महेश कुमार मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, मंडलीय मंत्री दिग्विजय नाथ पांडेय, देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, देवरिया जिलामंत्री विजय भारत सिंह, कोषाध्यक्ष देवरिया अभिषेक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष गोरखपुर श्याम नारायण सिंह, गोरखपुर जिलामंत्री दुर्गेश मिश्र, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना के वरिष्ठ प्रवक्ता रिंकू कुमार, अजय वर्मा, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अभिनव सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य कुशीनगर उमेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य बेलवा बलुआ सूर्य प्रताप सिंह, अमित नाथ तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रामसुमिरन मौर्य, प्रहलाद कुमार गुप्ता, महेंद्र पांडेय, डीएस मिश्र, ओमप्रकाश, विवेक मिश्र, रामसुमिरन मौर्य, दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

निकाह के बाद दुल्हा ने की दहेज की मांग,दुल्हन ने लगाई न्याय की गुहार
निकाह के बाद दुल्हा ने की दहेज की मांग,दुल्हन ने लगाई न्याय की गुहार

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर निकाह…

पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव
पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में धीरज पाण्डेय के आवास पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking