मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय लाला टोला के शिक्षकों , छात्रों और अभिभावकों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया ।
ग्राम प्रधान जमुना सागर जी ने कहा कि खुद को जागरूक होने के साथ दूसरो को भी जागरूक किया जाना चाहिए ।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव प्रार्थना स्थल पर बच्चो को हाथ धोने, खुले में शौच न करने , स्वच्छ पेय जल का उपयोग करने , मच्छरदानी लगाकर सोने समेत अन्य के बारे में जानकारी दी । उन्होंने आगे कहा कि संचारी रोग नियंत्रण में आम लोगों के साथ ही शिक्षको की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।
इस दौरान शिक्षक विनीत कुमार तोमर, दीपा तिवारी , अनिल कुमार , माया यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…