मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय अथरहा में शिक्षकों , छात्रों और अभिभावकों द्वारा संचारी रोगों के नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया।
प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक रामगोपाल सिंह द्वारा संबोधन में प्रार्थना स्थल पर बच्चो को हाथ धोने, खुले में शौच न करने , स्वच्छ पेय जल का उपयोग करने , मच्छरदानी लगाकर सोने समेत अन्य जानकारी दी जाती है । उन्होंने आगे कहा कि संचारी रोग नियंत्रण में आम लोगों के साथ ही शिक्षको की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया.
जागरूकता रैली में शिक्षक हरीश पाण्डेय, धर्मेन्द्र चौहान, मुहम्मद सालेहीन, कौशलेन्द्र सिंह, उमेश निगम, अशोक सिंह, पुष्पा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता शर्मा, पुंन्द्रावती देवी, रीता देवी, रंजना मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…