News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक: बीडीओ ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए प्रधानो के साथ किया बैठक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 28, 2024  |  7:35 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: बीडीओ ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए प्रधानो के साथ किया बैठक

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक के सभागार कक्ष में बुधवार को बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पंचायत सचिवों की बैठक हुई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बैठक में बीडीओ ने आगामी प्रधान मंत्री आवास योजना- ग्रामीण के बारे में बताते हुए कहा कहा कि गावों में आवास योजना के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध नियमावली के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन होना है। इसके लिए आश्रीविहीन/ छप्पर फुस एवं कच्चे मकान वाले परिवार, बेसहारा भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार व वैधानिक रूप से मुक्त कराये गए बंधुआ मजदूर वाले परिवार पात्र होंगे। यह सुन बैठक में मौजूद प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पात्रता सूची का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। और आगामी वर्ष के लिए आवास न बनवाने का निर्णय लिया।जनप्रतिनिधि का कहना है कि गांव में टिन सेड में रहने वाले परिवार को भी पात्रता सूची से बाहर रखा गया है।

इस दौरान एड़ियों एजी प्रमोद कुमार सिंह, प्रभारी एड़ियों पंचायत राजकुमार प्रसाद,एड़ियों एम आई विनोद कुमार, नरेगा बाबू आलोक जायसवाल, रामू राव,प्रधान कृष्ण प्रताप राव उर्फ लड्डू बाबू, राजकुमार चौहान, चंद्रपाल कन्नोजिया, राम क्यास सिंह, प्रदीप सिंह, विरेन्द्र सिंह विजय कुशवाहा,प्रवीण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जमुना सागर सिंह, जय प्रकाश सिंह, आदि मौजूद रहे रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking