News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक :प्रधानाध्यापकों के साथ बीईओ ने की मासिक बैठक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 29, 2024  |  6:59 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक :प्रधानाध्यापकों के साथ बीईओ ने की मासिक बैठक

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के सभागार कक्ष में प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीईओ ने शिक्षको को कई विन्दुओं पर जानकारी दी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

गुरुवार को हुई बैठक में प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष आधार पंजीकरण, आधार कार्ड विहिन छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाये जाने, प्रेरणा पोर्टल पर बुक डीसीएफ भरना, प्रेरणा पोर्टल पर यूनिफार्म पहने बच्चों का फोटो अपलोड करना, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्र वृति योजना के अंतर्गत कक्षा 8 में अध्ययनरत अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन करना, कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्रों का नवोदय प्रवेश फार्म भरने, मासिक शिक्षण संकुल बैठक में होने वाली गतिविधियों, निपुण विद्यालय बनाने हेतु सभी विद्यालय में निपुण कार्य योजना आदि अनेक विन्दुओं पर जानकारी दी।

इस दौरान राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष(पूर्व मा.शि.सं) मोलई प्रसाद प्रजापति, दिनेश सिंह, एआरपी विपिन सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मारकण्डेय नाथ त्रिपाठी, वरुणेश चंचल पाण्डेय,राधेश्याम वर्मा, आलोक शाही, हरिद्वार पति, विनय कुमार पाण्डेय, अभय सिंह, मुन्ना सिंह, रामगोपाल सिंह, सत्वन्त सिंह , सुबीष प्रसाद, अरविन्द कुमार द्विवेदी, परशुराम चौरसिया , राजेश यादव सहित समस्त प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking